Aashiqui 3 Release Date: कार्तिक आर्यन की फिल्म का टीजर हुआ रिलीज, बने दिल टुटे आशिक

Date:

Aashiqui 3 Release Date: कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) की पहली झलक आखिरकार सामने आ गई है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का अब तक का सबसे अलग अवतार देखने को मिला है। उन्होंने राहुल रॉय और आदित्य रॉय कपूर को भी पीछे छोड़ दिया है।

आशिकी 3 को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। अनुराग बसु इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने कुछ समय पहले बताया था कि वह कार्तिक आर्यन के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं। हालांकि, ये आशिकी 3 नहीं है।

 

उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक रोमांटक-म्यूजिकल ड्रामा बना रहे हैं, लेकिन इसका टाइटल आशिकी 3 नहीं होगा। मगर जब कल फिल्म का टीजर रिलीज हुआ तो लोग इसे आशिकी 3 ही समझ रहे हैं।

कार्तिक की आगामी फिल्म का टीजर

कार्तिक आर्यन ने अपनी आगामी फिल्म का टीजर इंस्टाग्राम हैंडल पर रिलीज किया है। वीडियो की शुरुआत कार्तिक आर्यन के दिल टूटा आशिक लुक से होती है। दर्शकों से भरे कॉन्सर्ट में हाथ में गिटार लिए कार्तिक आर्यन गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। एक जगह उनके मुंह में सिगरेट है और हाथ में गिटार। गाना गाते हुए वह अपने प्यार को याद करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके बाल और दाढ़ी भी मैसी हैं।

 

पुष्पा 2 की एक्ट्रेस संग कार्तिक का रोमांस

इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा में कार्तिक आर्यन पुष्पा 2 फेम एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) के साथ रोमांस फरमाते हुए नजर आ रहे हैं। श्रीलीला साउथ की जानी-मानी अदाकारा हैं। चंद सेकंड के इस वीडियो में कार्तिक और श्रीलीला के बीच एक जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है। फिलहाल, इस वीडियो के साथ फिल्म का टाइटल रिवील नहीं किया गया है। हालांकि, रिलीज डेट आउट हो गई है। कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की यह फिल्म इसी साल दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस हीरोइन का कटा था पत्ता

पहले कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बसु की ये फिल्म तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) करने वाली थीं। मगर किसी कारण उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया। माना जा रहा था कि एनिमल में तृप्ति की बोल्ड इमेज के चलते बाहर किया गया है, लेकिन अनुराग बसु ने इन दावों को खारिज किया था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related