Trending Nowअन्य समाचार

Aaj ka Rashifal 15th March 2022: सूर्य का मीन राशि में प्रवेश से इन राशियों को होगा आर्थिक नुकसान, जानिए अन्य राशियों का हाल

नई दिल्ली, Aaj ka Rashifal 15th March 2022: आज फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही आज सूर्य कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश कर गया हैं। मीन राशि में सूर्य 14 अप्रैल तक रहेगा। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार आज प्रदोष व्रत रखा जाएगा। एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से जानिए मीन संक्रांति से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा और कैसा बीतेगा आपका मंगलवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

द्वादशी में सूर्य परिवर्तन करेंगे तो अनिद्रा की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आलस्य बढ़ सकता है । नौकरी-पेशा जीवन में भागदौड़ बढ़ सकती है। हड्डियों और ज्वाइंट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। शत्रु भ्रमित रहेंगे। रुपये पैसे से संबंधित कार्यों में सफलता हासिल होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

वृषभ में सूर्य शुभ फल प्रदान करेंगे। आप स्वयं को ऊर्जा से भरा पाएंगे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विद्यार्थियों के लिए शुभ है। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। शेयर मार्केट सकारात्मक परिवर्तन होंगे। संतान पक्ष से छोटी मोटी परेशानी रहेगी। नेत्र संबंधित विकार हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

इच्छाशक्ति में बढ़ोतरी होगी। आजीविका के साधन बढ़ते जाएंगे। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रबंधन संबंधी कामकाज. में बड़े निर्णय ले सकते हैं। कुछ मानसिक परेशानी बढ़ सकती है माता पिता के साथ मन मनमुटाव हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता है। दूर की यात्राओं का योग बन रहा है। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी एवं पराक्रम में वृद्धि होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

मन में अनिश्चितता की भावना रहेगी। आकस्मिक निर्णय न लें। रिसर्च संबन्धी कार्य से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। परिवार में टकराव की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें। शेयर बाजार में प्रवेश सोच समझ कर करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

सूर्य का राशि परिवर्तन गृहस्थ जीवन में परेशानियों देने वाला रहेगा छोटी छोटी बातों पर मनमुटाव हो सकता है। किन्तु आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। व्यापारिक जीवन में उन्नति हो सकती है। नौकरी में बदलाव की स्थिति हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों रहेंगी। हड्डियों और ज्वाइंट की समस्या हो सकती है। नौकरी में तनाव रहेगा। व्यापार में किसी के बहकावे में आ कर आर्थिक नुकसान कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में छोटे मोटे विवाद हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आप अत्यधिक ऊर्जावान रहेंगे। आपकी क्षमता में बढ़ोतरी होगी। कामकाज में लाभ होगा। किसी प्रकार का बड़ा परिवर्तन हो सकता है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। शेयर बाजार में लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से चिंतित रहेंगे। नेत्र विकार हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे वो पूरे होंगे। खान पान संबन्धी सावधानी रखें। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हृदय संबंधी रोग हो सकते हैं। नियमित ध्यान योग करने की सलाह दी जाती है। माता से संबंध खराब हो सकते हैं वाद विवाद में न पड़े।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। लोगों के प्रशंसा पात्र बनेंगे। आध्यात्मिक चिन्तन करने में रुचि बढ़ेगी। नौकरी व्यापार में उन्नति होगी। छोटी छोटी यात्रा हो सकती है। कमर दर्द की समस्या होने की संभावना है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कामकाज में नयी ऊर्जा महसूस करेंगे। धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में छोटी छोटी बातों से मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। नौकरी में मन भटक सकता है। अचानक से परेशानी आ सकती है

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

प्राथमिक स्तर पर नौकरी एवं व्यापार में सकारात्मक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आप ऊर्जावान रहेंगे। अनुशासन में रहे समय सहयोग करेगा। आप एकांत में रहना पसंद करेंगे। संतान संबंधी चिंताएं दूर होगी।

cookies_advt2024_08
advt_001_Aug2024
july_2024_advt0001
Share This: