Aaj ka Panchang, 2 March 2023: आज एकादशी पर बनें रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग, रहेंगे ये शुभ मुहूर्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Aaj ka Panchang, 2 March 2023: आज गुरुवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी अथवा ग्यारस तिथि है। पूरे दिन आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.50 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.28 बजे होगा। चन्द्रोदय 1.53 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 4.22 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.37 बजे से 11.24 बजे तक एवं दोपहर में 3.15 बजे से 4.02 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 10.37 बजे से 11.24 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 3.15 बजे से 4.02 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 4.48 बजे से 5.35 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 7.32 बजे से 8.18 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 6.45 बजे से 8.12 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 2.00 बजे से 3.27 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 6.50 बजे से 8.18 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.49 बजे से 2.06 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.28 बजे से रात्रि 8.01 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 6.50 बजे से दोपहर 12.43 बजे तक रवि योग एवं दोपहर 12.43 बजे से सायं 6.49 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। विजय मुहूर्त दोपहर 2.35 बजे से 3.22 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.16 बजे से 1.02 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related