Aaj ka Panchang, 10 January 2023: आज सकट चौथ पर बनें ये शुभ मुहूर्त, ये शुभ योग भी हैं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Aaj ka panchang, 10 January 2023: आज सोमवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया एवं चतुर्थी तिथि है। तृतीया दोपहर 12.09 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ होगी। आज सकट चतुर्थी का भी व्रत रखा जाएगा। महिलाएं रात्रि में चन्द्रोदय होने पर जल से अर्ध्य देंगी। आज पूरे दिन अश्लेषा और मघा नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.51 बजे होगा। चन्द्रोदय 8.50 बजे तथा चन्द्रास्त 9.41 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज सुबह 9.20 बजे से 10.02 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक योग दोपहर 1.31 बजे से 2.13 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 7.57 बजे से 8.32 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 9.20 बजे से 10.02 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.44 बजे से 11.25 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 9.51 बजे से 11.10 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) दोपहर 3.05 बजे से 4.23 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

सुबह 11.15 बजे से दोपहर 1.54 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.13 बजे से 4.32 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 10.54 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 2.15 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। पंचांग (Aaj ka Panchang) के अनुसार आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.13 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.20 बजे से 3.02 बजे तक रहेगा। सर्वार्थसिद्धी योग सुबह 7.17 बजे से 9.01 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PREMANAND MAHARAJ: प्रेमानंद महाराज की भक्तों को सलाह! 

PREMANAND MAHARAJ: Premanand Maharaj's advice to devotees!   PREMANAND MAHARAJ: देवी-देवीताओं...

CG SWINE FLU: स्वाइन फ्लू 200 पार! 

CG Swine Flu: Swine flu cases cross the 200...