डिप्टी रेंजर पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- दफ्तर में बुलाकर की अश्लील बातें, दर्ज की FIR

Date:

पिथौरा. महासमुंद जिले के पिथौरा वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी ने अपने ही डिप्टी रेंजर पर अश्लील बातें करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत वन विभाग के उच्च अधिकारी और पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने बी एन एस की धारा 75(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है. वहीं वन विभाग के आला अधिकारी मामले की जांच के लिए विशाखा समिति कों सौंप दिए हैं.

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि 18 मार्च को दोपहर 2 बजे डिप्टी रेंजर सत्येंद्र कश्यप ने अपने कार्यालय में बुलाया और मुझसे अश्लील बात करने लगा. इससे वह अपमानित महसूस कर रही हैं. उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग वन विभाग के अधिकारी और पुलिस से की है. बता दें कि सत्येंद्र कश्यप फारेस्ट गार्ड से डिप्टी रेंजर बना है.

अफसरों ने कहा – मामले की जांच कर रहे
इस मामले में महासकुंद डीएफओ पंकज राजपूत ने कहा, पिथौरा वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी ने डिप्टी रेंजर पर अश्लील बातें करने सहित और भी गंभीर आरोप लगाया है. वन विभाग में पदस्थ रेंजर के खिलाफ हमारे विभाग को पीड़ित महिला कर्मचारी से शिकायत मिली है. मामले की जांच की जा रही है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रतिभा पाण्डेय ने कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध किया गया है. अभी किसी प्रकार की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामले की जांच की जा रही है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ ने बेरोजगारी में देश को चौंकाया

CHHATTISGARH : Chhattisgarh surprises the country in unemployment रायपुर। छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : 25 उद्योगों पर लाखों की पेनल्टी

CHHATTISGARH : Penalty worth lakhs on 25 industries रायगढ़. छत्तीसगढ़...

चाय पर चर्चा!

Discussion over Tea! पत्रकार दीपक तिवारी कबीरधाम जिले में इन दिनों...