मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया. नक्सली का शव भी बरामद किया गया है. इस मुठभेड़ में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है. इसकी पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने की.

मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ, एसटीएफ और कोबरा जवानों की संयुक्त पार्टी नक्सलियों की तलाश में निकली थी. इस दौरान गोगुंडा और सिरसेट्टी के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के बाद एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया गया.

जवानों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है. वहीं सुरक्षाबलों के सभी जवान सुरक्षित हैं और अभी भी जंगलों में सर्च आपरेशन जारी है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related