रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा टला, एक ही ट्रेक पर दो ट्रेनें आई

Date:

  1. A major accident was averted at a railway crossing, with two trains on the same track.

रायपुर: कचना रेलवे फाटक पर गेटमैन की लापरवाही से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यह घटना मंगलवार शाम 7 से 8 बजे के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, शहर से कचना जाने वाला पहला फाटक बंद होने के बजाय गेटमैन ने एक तरफ का गेट खोल दिया।

जैसे ही राहगीर ट्रैक पार कर दूसरे छोर की ओर बढ़े, उसी समय ट्रैक पर पहले से मौजूद ट्रेन के साथ-साथ एक और तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। घबराए हुए लोग दोनों ट्रैकों के बीच में खड़े होकर अपनी जान बचाने में सफल हुए।

रेलवे प्रशासन ने इस पुरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए घटना की जानकारी होने से इनकार किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने साफ कहा कि यह घटना कचना रेलवे फाटक की है और यह गेटमैन की लापरवाही के कारण हुई

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related