CHHATTISGARH BREAKING : आकांक्षी जिलों का दौरा करने आज चार केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों में केंद्रीय मंत्रियों का दौरा जारी है, इसी कड़ी में कल यानि सोमवार को 4 केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा है। राज्य के आकांक्षी जिलों में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल राजनांदगांव जाएंगे, वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे कल कोरबा जाएंगे, केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह कल कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे इनके अलावा केंद्रीय मंत्री देवु सिंह चौहान कल दंतेवाड़ा जाएंगे।तय कार्य्रकम के अनुसार सुबह 8:20 को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा छत्तीसगढ़ पहुचेंगे इसके पश्चात वे कांकेर जिला प्रवास पर रहेंगे।दोपहर 1:45 पर केंद्रीय संचार राज्यमंत्री देवु सिंह चौहान जी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे इसके पश्चात वे दंतेवाड़ा प्रवास पर प्रस्थान करेंगे। सायः काल 5:10 पर  अश्विनी कुमार चौबे जी माननीय राज्य मंत्री वन, ,पर्यावरण ,जलवायु परिवर्तन, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय रायपुर विमानतल पहुंचकर कोरबा प्रवास पर रहेंगे.उसके पश्चात केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी रात 8:45 को रायपुर पहुंच कर राजनादगांव प्रवास पर रहेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related