छत्तीसगढ़ में पिछले तीन साल में सड़क हादसों में 14,980 लोगों की मौतें, 34 हजार से अधिक जख्मी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। तीन वर्षों में सड़क दुर्घटनाओ में प्रदेश में लगभग 15 हजार लोगों की मृत्यु व 34 हजार लोगों से अधिक घायल हो गए। विधानसभा में लगे एक सवाल के जवाब में गृहमंत्री ने यह जानकारी दी। विधायक सत्यनारायण शर्मा के द्वारा वर्ष 2019,2020 व 2021 में होने वाली सड़क दुर्घटनाओ में घायल लोगो व मृत लोगो की जानकारी मांगी गई थी। गृहमंत्री ने सदन में इसका जवाब पेश करते हुए बताया कि ईन तीन वर्षों में प्रदेश में 37 हजार 931 सड़क दुर्घटनाए हुई हैं। ईन दुर्घटनाओ में 14 हजार 980 लोगों की मृत्यु हुई हैं व 34 हजार 291 लोग घायल हुए है।

गृहमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम के लिये शासन द्वारा किये गए प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटनाजन्य क्षेत्रो का चिन्हांकन कर दुर्घटना के कारणों का विश्लेष्ण कर उस जगह में आवश्यकता अनुसार सड़क मरम्मत कार्य किये गए। इसके अलावा यातायात पेट्रोलिंग व सतत हाईवे पेट्रोलिंग की गई। यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्यवाही की गई। वाहन चालकों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह में नुक्कड़ नाटकों के द्वारा जनता को जागरूक करने के अलावा स्कूल कालेज के विद्यार्थियों को यातायात नियमो की जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त खतरनाक वाहन चालकों के लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related