Congress के 6 और नेताओं को मंत्री का दर्जा, डॉ. प्रीतम राम और पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, दो विधायकों को राज्यमंत्री रैंक

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कांग्रेस के 6 और नेताओं को मंत्री का दर्जा दिया है। निगम-मंडलों अध्यक्षों और सदस्यों के अलावा 3 विधायक भी शामिल है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मंत्री का यह दर्जा केवल प्रशासनिक शिष्टाचार के लिए होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी दो अलग-अलग आदेशों में नेताओं को मंत्री का दर्जा दिया गया। पहले आदेश में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और विधायक डॉ. प्रीतम राम को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। कॉर्पोरेशन के दो अन्य सदस्यों डॉ. विनय जायसवाल और डॉ. के.के. ध्रुव को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। इसी आदेश के जरिए छत्तीसगढ़ बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

एक दूसरे आदेश में छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी और तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। सरकार के गठन के बाद से अब तक 32 नेताओं को मंत्री का दर्जा मिल चुका है। आखिरी बार सुरेंद्र शर्मा और भानुप्रताप सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था। मंत्री दर्जे की पहली लिस्ट 2020 में आई थी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related