इतिहास में है दिलचस्पी तो ओटीटी पर देखें ये 5 शोज,चंद मिनटों में हो जायेंगे देशभक्ति से ओतप्रोत…

Date:

मनोरंजन डेस्क : भारत को किसी जमाने  में सोने की चिड़िया नाम से जाना जाता था और इसका कारण थे यहां के राजा- माहाराजा और उनकी अद्धभुत समृद्धि। आज हम आपके लिए भारत के वीर पुरुषों और राजाओं की कहानियां लाए हैं, जिन्होंने हमारे देश का नाम रोशन किया है। आइए आज आपको बताते हैं ओटीटी पर मौजूद  ऐसे टॉप 5 शोज की लिस्ट, जिन्हें देखकर हमें हमारे इतिहास को जानने और समझने का मौका मिलता है।

वीर शिवाजी

वीर शिवाजी (वूट)

वीर शिवाजी का नाम कौन नहीं जानता। उनके जीवन पर साल 2011 में एक टीवी शो बना था, जिसका प्रसारण ‘कलर्स’ पर किया गया था। यह शो 17वीं सदी के मराठा साम्राज्य को स्थापित करने वाले ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ के जीवन को दिखाता है। इस शो के हर किरदार ने अपनी एक्टिंग से इसमें जान डाल दी थी। अगर आप शिवाजी महाराज के जीवन को समझना चाहते हैं तो यह शो आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। इस शो को आप अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वूट’ पर देख सकते हैं।

जोधा अकबर

जोधा अकबर (जी 5)

जोधा बाई और अकबर की प्रेम कहानी हमारे इतिहास की अबतक की सबसे मशहूर प्रम कहानियों में से एक है। इनकी कहानी पर बॉलीवुड में फिल्म भी बन चुकी है लेकिन हम आपको ‘जी टीवी’ पर प्रसारित हुए शो के बारे बताने जा रहे हैं, जिसमें रजत टोकस और परिधि शर्मा ने अपनी दमदार अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था। इस शो की कहानी जोधा बाई और मुगल सम्राट अकबर के इर्द-गिर्द घूमती है। इस शो को आप ‘जी 5’ पर कभी स्ट्रीम कर सकते हैं।

 

झांसी की रानी

 

झांसी की रानी (जी 5)

झांसी की रानी का नाम सुनते ही उनकी वीरता और साहस के किस्से याद आने लगते हैं। झांसी की रानी उल्का गुप्ता, कृतिका सेंगर, समीर धर्माधिकारी और अमित पचोरी अभिनीत एक हिंदी ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज है, जिसमें चौदह वर्ष की आयु में एक पंडित की पुत्री ‘मनु’ का विवाह झांसी के राजा से होता है। जैसे-जैसे वह बड़ी होती है, वह भारत में ब्रिटिश शासन का तिरस्कार करती है और इसका मुकाबला करने के लिए क्रांति गुरु का रूप धारण करती है। इनकी कहानी को देखने के लिए आप अभी ‘जी 5’ एप डाउनलोड कर सकते हैं।

चंद्रगुप्त मौर्य (सोनी लिव)

चंद्रगुप्त मौर्य एक भारतीय ऐतिहासिक टेलीविजन शो था जो साल 2018 में सोनी टीवी पर प्रसारित किया गया था। यह शो पहले मौर्य सम्राट और मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन पर आधारित है और इसे आप ‘सोनी लिव’ पर देख सकते हैं।

चंद्र नंदनी (डिज्नी+ हॉटस्टार)

टीवी क्वीन एकता कपूर द्वारा प्रस्तुत यह सीरियल ‘चंद्र नंदनी’ चंद्रगुप्त मौर्य की प्रेम कहानी को दिखाता है, जिन्हें राजकुमारी नंदनी से प्यार हो जाता है। महान राजाओं में गिने जाने वाले चंद्रगुप्त मौर्य की प्रेम कहानी देखने के लिए आप इसको ‘डिज्नी+ हॉटस्टार’ पर कभी भी स्ट्रीम कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related