लव-सेक्स और धोखा: शादी का झांसा देकर पड़ोसी से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Date:

बिलासपुर : बिलासपुर में युवती से प्यार करने और शादी करने का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक उसे घुमाने के बहाने विशाखापत्तनम भी ले गया। बाद में उसने युवती को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

TI सुनील तिर्की ने बताया कि मंगल मानिकपुरी (30) प्राइवेट जॉब करता है। उसने अपने पड़ोस की 24 साल की युवती से पहले दोस्ती की। फिर बाद में उससे प्यार करने लगा। युवती भी उसके झांसे में आ गई और युवक साल 2015 से उसके साथ शादी करने का वादा कर दुष्कर्म करता रहा। बाद में युवक ने उसे छोड़ दिया। प्रेमी की हरकतो से तंग आकर युवती ने पुलिस से शिकायत की।

उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। वह एक सप्ताह से फरार चल रहा था। गुरुवार को पुलिस को खबर मिली कि वह अपने घर में छिपा है। लिहाजा, पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

शादी करने बोली तो करने लगा मारपीट
युवती ने पुलिस को बताया कि मंगल ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था। जब वह शादी करने के लिए बोली, तब उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने युवती से बातचीत बंद कर दूरी बनाना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर युवती ने रिपोर्ट दर्ज करा दी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related