दो महिला डॉक्टरों को प्यार, गोवा में करेगी शादी, परिवार भी खुश

Date:

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में दो महिला डॉक्टरों के बीच समलैंगिक शादी का मामला सामने आया है। यहां दो महिला डॉक्टरों ने एक दूसरे से प्यार होने के साथ साथ जीवन बिताने का फैसला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही दोनों ने एक दूसरे साथ जीवन निभाने का वादा करते हुए ‘कमिटमेंट रिंग सेरेमनी’(Commitment Ring Ceremony) का संकल्प लिया। इन महिलाओं में से एक डॉक्टर पारोमिता मुखर्जी (Paromita Mukherjee) ने कहा कि हम अपने इस रिश्ते को ‘लाइफटाइम कमिटमेंट’ कहा है और जल्द ही गोवा में शादी करने की योजना बना रहे हैं।

फैसले से परिवार भी खुश
डॉक्‍टर पारोमिता मुखर्जी ने कहा कि मेरे पिता को 2013 से मेरे सेक्सुअल ओरिएंटेशन के बारे में जानकारी थी और इस बारे में जब मैंने मां को बताया तो वह जरूर हैरान हो गई है, लेकिन बाद में मेरे फैसले का सम्मान करते हुए मान गई। दरअसल मेरी मां चाहती है कि मैं अपने जीवन में खुश रहूं।

डॉक्टर सुरभि मित्रा के परिवार में भी विरोध नहीं
वहीं डॉक्टर पारोमिता की महिला दोस्त डॉक्टर सुरभि मित्रा ने जानकारी दी है कि मेरे परिवार में मेरे सेक्सुअल ओरिएंटेशन को लेकर कभी किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ। डॉक्टर सुरभि ने जब इस बारे में अपने अपने माता-पिता को जानकारी दी तो वे खुश हो गए। डॉ सुरभि मित्रा ने बताया कि मैं पेशे से एक मनोचिकित्सक हूं और कई लोग मुझसे दोहरी जिंदगी जीने की बात करते हैं क्योंकि वे अपने लिए कोई फैसला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हम दोनों और हमारे परिवार इस फैसले से खुश है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related