आर्थिक गतिविधियों पर कोई रोक नहीं,कोविड की तीसरी लहर से डरने नहीं-सतर्क रहने की जरूरत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हो रही है जिसमें सरकार की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। बैठक में मुख्य सचिव समेत समस्त प्रमुख अधिकारी  उपस्थित हैं। जनता से जुड़ी योजनाओं गहन समीक्षा के बीच अधिकारियों से कार्यों का लेखा-जोखा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर से डरने की नहीं, सतर्क रहने की आवश्यकता है,प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों पर कोई रोक नहीं लगायी जा रही है।
तीन साल में 15 लाख से पंजीकृत किसानों की संख्या हुई 24 लाख, पंजीकृत रकबा 24 लाख हे.से बढ़कर 30 लाख हे.

फसल विविधीकरण हेतु हर ब्लाक में कार्यशाला का आयोजन कर जागरूक करें.कोविड की तीसरी लहर हेतु भारत सरकार से प्रोटोकॉल जारी किए जाने का अनुरोध करें।  कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए परीक्षा लें व सेंटरों की संख्या बढाएं
मुख्यमंत्री ने जनता से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया.अगले तीन माह में लगभग 350 करोड़ राजस्व की प्राप्ति होगी, इंफोर्समेंट बेहतर होने से बढ़ा है राजस्व,  गाडियों की सेल और टैक्स कलेक्शन बढ़ा है.ओवरलोडिंग वाले वाहनों पर करें कड़ी कार्यवाही करने भी मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related