Trending Nowशहर एवं राज्य

संपत्ति विवाद पर प्रशासन की बंदिश: देवव्रत सिंह के कमल विलास पैलेस पर भी लगा ताला

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के पुराने बड़े रियासतों में से एक खैरागढ़ में राजपरिवार का विवाद गहराता ही जा रहा है। लेकिन अब दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की संपत्ति को लेकर राजघराने में चल रहे विवाद को लेकर प्रशासन ने सख्त फैसला लिया है। प्रशासन ने खैरागढ़ स्थित कमल विलास पैलेस में भी ताला लगा दिया है। राजघराने में बढ़ते संपत्ति विवाद को ध्यान रखते में एसडीएम खैरागढ़ ने कमल विलास पैलेस पर भी ताला लगाने का आदेश जारी कर दिया। आदेश जारी होते ही प्रशासनिक अमले ने महल के कई दरवाजों पर ताले जड़ दिए। इस तरह अब स्व. राजा देवव्रत सिंह के मुख्य महल यानी खैरागढ़ के कमल विलास पैलेस पर भी प्रशासन का ताला लटकने लगा है।

Share This: