बलरामपुर में ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े हत्या, एक अन्य गंभीर रूप से घायल जांच में जुटी पुलिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलरामपुर : जनपद के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम रूपनगर के प्रधान की दिनदहड़े हत्या कर दी गई है। ग्राम प्रधान की हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि ग्राम प्रधान अपने घर से रविवार की सुबह गन्ना छीलने के लिए निकले थे। उनके साथ गांव का ही एक अन्य व्यक्ति भी गया था। कहा जाता है कि जब हमलावर ग्राम प्रधान को मार रहे थे। तो उनके बचाव में आया एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान की हत्या की गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना के बाद गांव के लोग भी सहमे हुए हैं। रविवार की सुबह तक पूरे गांव में चहल पहल का माहौल था। घटना के बाद से गांव में मातम सा छा गया है।

घटना में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल है। जिसे मूर्छित अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अज्ञात हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक रूपनगर के ग्राम प्रधान राधेश्याम गांव के बाहर अकेले अपने खेत में गन्ना काट रहे थे। इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर मौके से फरार हो गए। खेत के निकट खून से सने अवस्था में मिले ग्राम प्रधान को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वही निकट एक और ग्रामीण मनीष गंभीर रूप बेहोश अवस्था में मिला जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक चुनावी रंजिश के तहत ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या की गई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मालूम चलेगा कि मौत कैसे हुई है । मामलें की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा इस घटना में जो भी लोग शामिल हैं। उनके ऊपर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related