कलेक्टर ने धान की सुरक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर ने मौसम विभाग का बारिश, ओलावृष्टि, के अनुमान के मद्देनजर धान उपार्जन और संग्रहण केंद्रों में रखे धान की सुरक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने धान खरीदी से संबंधित सभी अधिकारियों को सोमवार को खरीदी केन्द्रों का भ्रमण कर धान की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश में खाद्य विभाग, सहकारी केंद्रीय बैंक, जिला विपणन अधिकारी, उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं, नोडल अधिकारियों, राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा है कि मौसम विभाग ने 26 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच देश के विभिन्न राज्यों में हवा में आद्रता बढ़ने, शीतलहर, हल्की बारिश, ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है। जिसका प्रभाव छत्तीसगढ़ पर भी पड़ सकता है। उन्होंने मौसम विभाग की भविष्यवाणी को ध्यान में रखते हुए धान की स्टेकिंग को सुरक्षित ढंग से ढंकने, खरीदे गए धान का जल्दी उठाव कराने, ऐसे उपार्जन केंद्र जहां चबूतरा नहीं है, वहां डेनेज की समुचित व्यवस्था करने आदि के निर्देश दिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related