बांका: देश के कई राज्यों में शादी, उत्सव सहित कई कार्यक्रमों में बार बालाओं का डांस करवाया जाता है, जिसका वीडियो समय-समय पर वायरल होते रहा है। लेकिन कभी क्या आपने सुना या देखा है कि श्राद्ध के कार्यक्रम में किसी ने बार बालाओं का डांस करवाया है। जी हां बिहार के बांका जिले में ऐसा हुआ है, जहां पोते ने दादा का श्राद्ध सेलिब्रेट किया है। मृतक के पोते ने इस अवसर पर हर्स फायरिंग भी की है।
Bar girls danced fiercely यह मामला बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र का है। यहां तेतरिया किशनपुर गांव में दादा की मौत के बाद पोते ने बार बालाओं से डांस करवाया और हाथों में बंदूक लेकर फायरिंग की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दादा के श्राद्धकर्म में फायरिंग करने वाले युवकों के नाम राजेश यादव और मिथिलेश यादव बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, राजेश के दादा की हाल ही में मौत हुई थी। इसके बाद दादा के श्राद्धकर्म को सेलिब्रेट करने के लिए पोते ने बार बालाओं से ठुमके लगवाए। उन्होंने जमकर हर्ष फायरिंग भी की। घटना का वीडिया वायरल होने पर पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। एसपी ने बार बालाओं के डांस की पुष्टि की है।
