रायपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू किया पिंक गश्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। रायपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अभियान शुरू किया है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मियों की टीम चौराहों, शहर के मुख्य बाजारों में गश्त कर रही हैं। गश्त करने वाली इस टीम को नाम दिया गया है पिंक गश्त। नए स्कूटर पर महिला पुलिस की टीम को महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने रवाना किया। इसके बाद टीम पंडरी, कटोरा तालाब, मालवीय रोड, गोल बाजार जैसे हिस्सों में जाकर महिलाओं से मुलाकात कर रही है।


रायपुर के SSP प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पिंक गश्त का उद्देश्य महिलाओं के लिए शहर में निडर वातावरण बनाना, महिलाओं को अपराधों से बचने के उपाय बताना, पुलिस को आसानी से संपर्क करने के लिए प्रेरित करना, सोशल मीडिया को लेकर आवश्यक सावधानियों के बारे में बताना है। हम मार्केट एरिया, शॉपिंग मॉल, गर्ल्स हॉस्टल, कॉलेज में जाकर पुलिस का हेल्पलाइन नंबर भी बता रहे हैं।

इस नंबर पर करें शिकायत

9479190167 नंबर पर महिलाएं अपने साथ किसी भी तरह की घटना की शिकायत बेझिझक कर सकती हैं। इस नंबर पर वॉट्सऐप के जरिए भी पुलिस को मैसेज भेजा जा सकता है। शहर में पिंक गश्त के लिए कुल 15 टीमें गठित की गई हैं। जिसमें रायपुर पुलिस की कुल 152 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related