अंडे के साथ बिल्कुल भी न करें इन 4 चीजों का सेवन, हो सकती है एलर्जी की समस्या

Date:

प्रोटीन, विटामिन्स जैसे कई तत्वों से भरपूर अंडा सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होते है। इसीलिए नाश्ता में इसे शामिल करना अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही हम अंडे की कई तरह की रेसिपी भी बना लेते हैं। कुछ लोग अकेले अंडे का आनंद लेना पसंद करते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो अंडा के साथ मांस, दूध उत्पादों और कैफीनयुक्त पेय के साथ खाते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार गलत फूड कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। यह आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर डालने के साथ-साथ शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। जानिए अंडे के साथ किन चीजों के सेवन की मनाही है।

अंडा और बेकन

अंडा और बेकन एक ऐसा कॉम्बिनेशन है। जिसे अधिकतर लोग बड़े ही चाव से खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो संभल जाएं। क्योंकि इन दोनों में प्रोटीन और वसा अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण आपकी एनर्जी जल्दी खत्म हो जाती हैं और आपको थकान सी महससू होती है।

अंडा और चीनी
अंडे के साथ चीनी से संबंधी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह आपके लिए जहर के समान हो सकते हैं। क्योंकि दोनों से निकलने वाले अमीनो एसिड शरीर में रक्त में थक्के बना सकता है।

सोया मिल्क और अंडा
सोया दूध के साथ अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि दोनों में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिसके कारण आपको सुस्ती आ सकती है।

ख़ुरमा फल
खुरमा फल सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन इसका सेवन अंडे के साथ नहीं करना चाहिए। इसके कारण आपको गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

MAHADEV SATTA CASE : हेड कॉन्स्टेबल निलंबित, फरार

MAHADEV SATTA CASE : Head constable suspended, absconding रायपुर। छत्तीसगढ़...

ALANKAR AGNIHOTRI : शंकराचार्य से आशीर्वाद, कोई राजनीतिक बातचीत नहीं

ALANKAR AGNIHOTRI : Blessings from Shankaracharya, no political talks वाराणसी।...

EPSTEIN FILES : एपस्टीन के घर पहुंचा काबा का किसवा!

EPSTEIN FILES : Kiswa of Kaaba reaches Epstein's house! नई...