फिर अपराध बेलगाम, दिनदहाड़े सिटी मॉल के सामने चाकू की नोक पर लूट, जांच में जुटी पुलिस

Date:

रायपुर। राजधानी में पुलिसिंग व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं। गृह विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम ने पुलिसिंग व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को अपराध पर लगाम लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए थे। सरकार ने डीजीपी डीएम अवस्थी की जगह अशोक जुनेजा को नया DG बनाया गया। इन पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की उम्मीद जताते हुए सरकार ने अशोक जुनेजा की डीजीपी बनाया। इसके बाद एसपी और आईजी राजधानी के सड़कों पर खुद उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए थे।

इन सबके बावजूद अपराध बेलगाम हो चुका है। सुरक्षा के दावों की पोल खुल रही है। हर रोज लूट, हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ रही है। और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। ऐसा ही मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है।

(Raipur) यहां दिनदहाड़े बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना पंडरी सिटी सेंटर मॉल के सामने की है। घटना के वक्त की सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है। जिससे जल्द आरोपियों की पहचान हो पाए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related