नशे के खिलाफ सीएम भूपेश बघेल की मुहिम में युवाओं को सामने आने की अपील : सुबोध हरितवाल

Date:

रायपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नशे के खिलाफ मुहिम का स्वागत करते हुए प्रदेश के सभी युवाओं की ओर से उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही युवाओं से अपील करते हुए इस मुहिम में सामने आकर सरकार के साथ नशे के खिलाफ लड़ाई को अंजाम देने की बात कही। सुबोध ने कहा कि रायपुर समेत पूरे प्रदेश में इसके पहले ड्रग्स के नेक्सस को खत्म करने का बीड़ा मुख्यमंत्री ने उठाया था, जिसके परिणाम स्वरूप 60 से ज्यादा आरोपी जेल की हवा खा रहे है। और आज प्रदेश में पेडलर्स पैर रखने से भी डरते है।। इसी तरह हुक्का बार और गांजा के खिलाफ कार्यवाही के उनके आदेश से यह स्पष्ट है कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री और अभिभावक अपने बच्चों को नशे की चपेट में नहीं आने देंगे और इसके खिलाफ जमकर लड़ाई भी लड़ेंगे।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related