वादों की बौछार, कांग्रेस की सरकार बनने पर मिलेगा 10 लाख तक का फ्री इलाज : प्रियंका गांधी

Date:

नई दिल्ली। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने वादों की बौछार कर दी है. बाराबंकी में 7 प्रतिज्ञाओं के बाद अब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने 10 लाख तक के मुफ्त इलाज की बात कही हैं. प्रियंका ने ट्वीट किया, कोरोना काल में और अभी प्रदेश में फैले बुखार में सरकारी उपेक्षा के चलते उप्र की स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालत सबने देखी है. सस्ते व अच्छे इलाज के लिए घोषणापत्र समिति की सहमति से यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर कोई भी बीमारी हो, उसका 10 लाख तक का सरकारी इलाज फ्री में मिलेगा. इससे पहले प्रियंका ने बाराबंकी से प्रतिज्ञा यात्रा का ऐलान की शुरुआत की थी. इस दौरान प्रियंका ने कांग्रेस (Congress) की 7 प्रतिज्ञाएं बताई थीं. प्रियंका ने कहा था कि चुनावी घोषणापत्र में अलग से ऐलान किए जाएंगे

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related