काम की खबर : त्योहारी सीजन में करने जा रहे ऑनलाइन शॉपिंग तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान

Date:

नई दिल्ली :  त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्मस पर जबरदस्त सेल शुरू हो जाती है, जिसमें नए स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के अलावा कई आइटम्स पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर जाते हैं. ये डिस्काउंट इतने जबरदस्त होते हैं कि बहुत से लोग गैर जरूरत का सामान भी खरीद लेते हैं. उन्हें लगता है कि ऐसा करके उन्होंने काफी पैसे बचाए हैं. लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता. भारी डिस्काउंट के चक्कर में कई लोग फ्रॉड का शिकार भी हो जाते हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि हैकर्स भी इसी सेल का इंतजार करते रहते हैं और लोगों को अपनी धोखाधड़ी का शिकार बनाते हैं। इसलिए लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। ऑनलाइन खरीदारी में कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, वरना साइबर अपराधी आपके बैंक अकाउंट को ही खाली कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग में किन बातों का ख्याल रखना चाहिए?
ऑफिशियल वेबसाइट से करें शॉपिंग

अक्सर कुछ लोगों को वॉट्सऐप या ईमेल पर भारी डिस्काउंट के ऑफर वाले मैसेज आते हैं. उसके साथ एक लिंक भी अटैच होता है जिस पर क्लिक करते ही आकर्षक डिस्काउंट वाले प्रोडक्ट को खरीदने के लिए कहा जाता है. अगर आपके पास भी इसी तरह के लिंक्स आए हैं तो गलती से उस पर क्लिक न करें. ये किसी शातिर फ्रॉड की आपको फंसाने के लिए चाल हो सकती है. उस लिंक पर क्लिक करने से क्लॉन वेबसाइट ओपन होगी जो बिल्कुल असली वेबसाइट की तरह ही लगती है. ऐसे में आप ठगी का शिकार हो सकते हैं. इसलिए हमेशा ई-कॉमर्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप से ही शॉपिंग करें. ध्यान रहे कि अगर आप वेबसाइट से खरीददारी कर रहे हैं तो उसका यूआरएल https:// से ही शुरू होना चाहिए.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related