CG BREAKING : सुकमा में 5 लाख के इनामी समेत 2 नक्सली ढेर, जवानों ने इलाके को घेरा…SP ने की पुष्टि

Date:

सुकमा: जिले के नक्सल प्रभावित इलाके गोमपाड़ और कन्हैयागुड़ा के जंगलों के बीच मुठभेड़ में सुराक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों में एक पांच लाख रुपए का ईनामी है। सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मंगलवार सुबह से मुठभेड़ चल रही है।

उसकी पहचान नक्सली कमांडर कवासी हूंगा के रूप में हुई है जबकि दूसरे नक्सली की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सलियों के सामान बरामद किए गए हैं। सुकमा SP सुनील शर्मा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है, हालांकि इलाका बेहद संवेदनशील है इसलिए जवानों से अभी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related