झारखंड: यूनिवर्सिटी में टीचरों के 159 पदों को CM की हरी झंडी, मॉडल स्कूलों में भी होगी भर्ती

Date:

रांची. संथाली, हो और मुंडारी जैसी स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने की नीति के तौर पर एक और अहम घोषणा की गई. चाईबासा में कोल्हान यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों और पीजी सेंटरों में इन भाषाओं को पढ़ाने के​ लिए 159 पदों के प्रस्ताव को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को हरी झंडी दे दी. यही नहीं, इस शुरुआत के बाद राज्य की अन्य यूनिवर्सिटियों के कई अन्य कॉलेजों में भी इसी तरह की व्यवस्था करते हुए जल्द ही 200 और पद रचे जाएंगे. इस आशय की जानकारी खुद सोरेन ने दी.पिछले दिनों झारखंड सरकार ने एसएसएससी के ज़रिये होने वाली सरकारी नौ​करियों की नियुक्तियों में स्थानीय भाषाओं की जानकारी को अनिवार्य करने की नीति घोषित की थी. अब सीएमओ से जारी एक बयान में कहा गया, ‘कोल्हान यूनिवर्सिटी के 14 कॉलेजों में विभिन्न स्थानीय भाषाओं के टीचरों के 135 पद और पीजी सेंटरों के लिए 24 पद सीएम सोरेन ने मंज़ूर किए हैं.’ इस बारे में खुद सीएम सोरेन ने ​ट्वीट करते हुए योजना और अपनी सरकार की नीति के बारे में बताया.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 सट्टा ऐप बैन, STF एक्शन तेज

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 betting apps banned,...

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी में बड़ी टूट!

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी...

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...

MANOJ YADAV ARREST : लापता सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

MANOJ YADAV ARREST : Missing SP spokesperson arrested बाराबंकी, यूपी।...