अयोध्या समेत UP के 5 शहरों में कल्याण सिंह के नाम से होगी सड़क…डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

उत्तर प्रदेश। के पूर्व मुख्यमंत्री और राम मंदिर आंदोलन के झंडाबरदार रहे कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का आज बुलंदशहर के नरौरा में गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभी कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को अतरौली में उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है, जहां उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। बीजेपी के संस्थापकों में से एक कल्याण सिंह के निधन के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अयोध्या समेत यूपी के पांच शहरों में कल्याण सिंह के नाम पर एक-एक सड़क होगी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को इसकी घोषणा की।डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने ऐलान किया है कि अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा। केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि अयोध्या के साथ-साथ लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक-एक सड़क पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से होगी।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हुआ था। कल्याण सिंह को 4 जुलाई को संक्रमण और स्वास्थ्य संबंधी कुछ अन्य समस्याएं होने पर लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और शनिवार रात उनका निधन हो गया। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी समेत तमाम राजनेताओं ने लखनऊ में उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विधान भवन और प्रदेश बीजेपी कार्यालय में भी रखा गया था। लखनऊ से उनके पार्थिक शरीर को अलीगढ़ के अतरौली लाया गया, जहां से अब उनके पैतृक गांव मढौली के लिए ले जाया गया है। कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को बुलंदशहर के राजघाट नरौरा ले जाया जाएगा। यहां आज कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार होगा।

मालूम हो कि कल्याण सिंह राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शुमार थे। छह दिसंबर 1992 को अयोध्या स्थित विवादित ढांचा गिराए जाने के वक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। इस घटना के बाद कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि पिछले साल सितंबर में बीजेपी के दिग्गजों लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ कल्याण सिंह भी विध्वंस के मामले में बरी किए गए थे। 1990 के दशक में कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी को सत्ता में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related