छत्तीसगढ़: रिहाई के लिए 121 कैदियों की सूची तैयारजानिए किस जेल से कितने कैदियों को मिलेगी आजादी?

Date:

बिलासपुर। केंद्रीय जेलों में कैदियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के द्वारा चलाई जा रही योजना उन्मुक्त के जरिए अब छत्तीसगढ़ में भी कैदियों को रिहा करने की तैयारी की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट की योजना के तहत फैसला लिया गया है.इस योजना के जरिए 121 कैदियों की रिहाई होनी है. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बनाई गई सूची के तहत रायपुर केंद्रीय जेल से 28, दुर्ग से 15, जगदलपुर से 16 और बिलासपुर 44 और अंबिकापुर से 22 कैदियों की रिहाई होगी.माना जा है कि इस योजना से जहां अपनी सजा पूरी कर चुके कैदियों की रिहाई हो सकेगी, तो वहीं क्षमता से अधिक कैदी जेलों में बन्द हैं, उस ओवर क्राउड से भी निजात मिलेगी.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related