SKS प्लांट के 60 से अधिक मजदूर हिरासत में… वेतन वृद्धि के लिए कर रहे थे आंदोलन, पुलिस पर किया पथराव और पुलिस बस में लगा दी आग.. और भी बहुत कुछ.. पढ़े पूरी खबर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। यहां के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित एसकेएस इस्पात के मजदूरों के आंदोलन ने एक बड़ा रूप ले लिया जाए मौके पर 500 से अधिक की संख्या में पुलिस बल मौजूद है बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस पर पथराव और पुलिस की गाड़ी पर आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया गया है।

 

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल

 

इस मामले में खबर आ रही है कि वेतन वृद्धि को लेकर मजदूर आंदोलन कर रहे थे। इस आंदोलन के बीच में कुछ असामाजिक तत्वों ने आकर माहौल बिगाड़ दिया। हड़ताल के दौरान पुलिस के आने पर पुलिस पर पथराव और पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी गई। अभी तक इस मामले में पुलिस ने 60 से अधिक की संख्या में मजदूरों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आसपास के मजदूर बस्तियों में मजदूरों की तलाशी की जा रही है।

हिरासत में लिए गए मजदूर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लखन पटले ने मीडिया को बताया कि एसकेएस इस्पात के मजदूर अपनी मांग को लेकर हड़ताल कर रहे थे, लेकिन सूचना मिली की हड़ताल में कुछ उपद्रवी लोग शराब पीकर घुस गए हैं. जो माहौल खराब कर रहें है. हड़ताल में पुलिस बल पहुंचा, जिसके बाद पुलिस जवानों पर पथराव किया गया है. पुलिस बस में आग लगाई गई, जिससे बस 20-30 प्रतिशत जल चुकी है. पुलिस बल ने माहौल पर काबू पा लिया है. हड़ताल करने वाले मजदूरों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामले में कई धाराओं के तहत कार्रवाई करेगी.

खबर लिखे जाने तक आंदोलन खत्म हो चुका है। पुलिस इस मामले में एक बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। मजदूरों के ऊपर आगजनी उपद्रव जैसी गंभीर धाराओं रात कार्रवाई की जा सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related