पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने किया ध्वजारोहण

Date:

रायपुर : रायपुर के पेंशनबाड़ा में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल परिसर स्थित छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम मुख्यालय में 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ठीक 7.00 बजे निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह, महाप्रबंधक अरविंद कुमार पांडेय सहित कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए देश के हजारों क्रांतिकारियों ने अपनी बलिदानी दी थी। उन्हीं की बदौलत यह आजादी हमें मिली है। शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि लाखों देशभक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, समर्पण, त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। आजादी का यह पर्व हमें उन सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों की याद दिलाता है। जिनके बलबूते आज हम आजाद वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्हें याद कर मन उनके प्रति सम्मान और गर्व से भर जाता है।

उन्होंने कहा कि कहा कि राज्य सरकार गांधीवादी सोच के साथ ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार की प्राथमिकता समाज के सबसे कमजोर तबकों को सशक्त बनाने, गांवों को मजबूत करने और हर व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। राज्य सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसानों के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए लागू की गई योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आनेे लगे हैं।

गुरु रुद्रकुमार ने फहराया ध्वज

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग तथा मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में मुख्य अतिथि की आसंदी से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुंगेली जिला कलेक्टोरेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन और प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराने और प्रातः 9.02 बजे राष्ट्रगान का कार्यक्रम तय किया गया था। प्रातः 9.05 बजे मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9.15 बजे मुख्यमंत्री के जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन और प्रातः 9.35 बजे प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related