CG POLITICS: BJP state in-charge Smriti Irani reviews preparations!
CG POLITICS: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. सुबह 9 बजे बजे वे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं जहां से अब वे धरमजयगढ़ पहुंची.
भाजपा प्रदेश प्रभारी धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल का नीरीक्षण करेंगी. साथ ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे की तैयारियों का जायजा भी लेंगी.
साथ ही कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश प्रभारी अधिकारियों और नेताओं की बैठक भी लेंगी.
बता दें, 15 नवंबर को छत्तसीगढ़ के रायगढ़ के धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम बीजेपी द्वारा आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी.
वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन छत्तीसगढ़ आएंगे और कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सीएम विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं.


