CG CONGRESS: Leaders who fail to join the rally will face action; a list is being prepared!
CG CONGRESS: कांग्रेस ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली’ में शामिल नहीं होने पर 7 राज्यों के अपने 200 से अधिक पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक पार्टी ने गुजरात, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, मध्य प्रदेश और झारखंड में पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है.
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं पर अब पार्टी कार्रवाई करने जा रही है. नेताओं पर होने वाली कार्रवाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री मलकीत सिंह ने बताया कि दिल्ली नहीं जाने वाले नेताओं की लिस्टिंग की जा रही है. दीपावाली के बाद नेताओं से चर्चा करके कार्रवाई की जाएगी.
पार्टी ने आदेश जारी करके नेताओं के नाम की लिस्ट भी जारी की है. संगठन ने इस निलंबन वाली कार्रवाई के आदेश में बताया है कि संगठन का ये आदेश अगले आदेश तक जारी रहेगा.


