SMRITI IRANI IN CG : स्मृति ईरानी के स्वागत में पोस्टर गायब, आखिर क्यों?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SMRITI IRANI IN CG : Posters welcoming Smriti Irani missing, why?

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी पहली बार रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने उनका स्वागत किया। इसके बाद स्मृति ईरानी बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उनसे मुलाकात करने पहुंचे।

स्वागत में बैनर-पोस्टर नहीं, चर्चा तेज

स्मृति ईरानी के दो दिवसीय दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। हालांकि, स्वागत के लिए होर्डिंग और बैनर नहीं लगाए गए। राजधानी में जगह-जगह पार्टी के झंडे नजर आए। वहीं, भाजयुमो की प्रस्तावित बाइक रैली भी देर रात रद्द कर दी गई।

बृजमोहन अग्रवाल ने बताई वजह

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्मृति ईरानी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बीजेपी और मजबूत होगी और सरकार बेहतर काम करेगी।

बैनर-पोस्टर नहीं लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पोस्टर लगाने की प्रतिस्पर्धा में उलझने के बजाय संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टर लगाने से कोई खास फायदा नहीं होता।

आज बैठकों पर रहेगी नजर

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि स्मृति ईरानी के दौरे के दौरान कई बैठकें होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पार्टी कार्यकर्ता और मजबूती से काम करेंगे।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि दो दिवसीय दौरे के दौरान संगठन को मजबूत करने और सरकार के कामकाज को लेकर क्या प्राथमिकताएं सामने आती हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related