CG ACCIDENT BREAKING : धमतरी में बड़ा हादसा, 25 श्रद्धालु घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT BREAKING : Major accident in Dhamtari, 25 devotees injured

धमतरी, 12 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए। पिकअप में लगभग 40 श्रद्धालु सवार थे। दुर्घटना रुद्री थाना क्षेत्र के भटगांव ITI के पास हुई।

मां अंगारमोती के दर्शन के बाद हादसा

जानकारी के मुताबिक, बालोद जिले के बोहरा गांव के श्रद्धालु पिकअप क्रमांक CG05 AV 8884 से गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी सियादेही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भटगांव ITI के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वाहन में सवार लोगों को चोटें आईं, जिनमें बच्चे और किशोर भी शामिल हैं। घायलों को पहले भटगांव आरोग्य केंद्र ले जाया गया, जहां से आगे इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

112 और एंबुलेंस टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112, रुद्री पेट्रोलिंग और वरदान की टीम मौके पर पहुंची। शिवा प्रधान और ऋतुराज फाउंडेशन की एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया। एक साथ कई मरीज पहुंचने पर अस्पताल में इलाज की व्यवस्था सक्रिय की गई।

फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related