CM Sai Delhi Visit: Mahanadi water dispute could be resolved at the central meeting!
CM SAI DELHI VISIT: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी जल विवाद को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हो रहे हैं।
इस मीटिंग में ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी भी मौजूद रहेंगे।
जल विवाद पर मीडिया से बात करते हुए CM ने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच जल विवाद को लेकर चर्चा होगी।
दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है। दोनों प्रदेशों ने CWC को लिखकर दिया है कि जो भी निर्णय जनहित में होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा।
ओडिशा का आरोप है कि छत्तीसगढ़ ने महानदी के ऊपरी हिस्से में औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बैराजों का निर्माण किया है। इससे नदी के प्रवाह पर गंभीर असर पड़ रहा है और कम बारिश एवं सूखे के समय राज्य को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता है।
इसके साथ ही ओडिशा सरकार ने जल संसाधन मंत्रालय से छत्तीसगढ़ के 6 बैराजों के निर्माण को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस शिकायत के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। साल 2018 में जल विवाद के निपटारे के लिए महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण का गठन किया गया।
