CBSE NEW CHAIRMAN: CBSE चेयरमैन बने मंदीप भंडारी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CBSE NEW CHAIRMAN: Mandeep Bhandari appointed CBSE Chairman!

 

 

CBSE NEW CHAIRMAN: केंद्र सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी मनदीप के. भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का अध्यक्ष नियुक्त किया हैं।

2001 बैच के अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र-शासित प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी भंडारी वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

इस पद का अतिरिक्त प्रभार वरिष्ठ IAS अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम के पास था। उन्हें इस वर्ष दो जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया था और CBSE के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

CBSE अब नए शैक्षणिक सत्र और आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुटा है। नए अध्यक्ष के सामने परीक्षा प्रणाली में भरोसा बनाए रखना और डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर तरीके से लागू करना प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related