CG TEACHER POSTING : 550 teachers found guilty of discrepancies in their postings! The punishment is a mere 1% pension cut.
बिलासपुर. बिलासपुर में शिक्षक पदोन्नति के बाद पदस्थापना से जुड़े पुराने मामले में विभागीय कार्रवाई ने फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 550 शिक्षकों के पदांकन आदेशों में नियमों के विपरीत संशोधन के मामले में तत्कालीन संयुक्त संचालक एसके प्रसाद के खिलाफ आरोप जांच में साबित हुए।
CG SCHOOL HOLIDAY: बारिश की वजह से छुट्टी का आदेश, इन जिलों में छुट्टी हुई घोषित!
जांच में उनके कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत गंभीर कदाचार माना गया। इसी मामले में उन्हें जुलाई 2023 में निलंबित भी किया गया था।
बाद में हाई कोर्ट के आदेशों के परिपालन में उन्हें बहाल कर लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ किया गया, लेकिन विभागीय जांच जारी रही।
अब 22 सितंबर को स्कूल शिक्षा विभाग ने अंतिम कार्रवाई का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, सेवानिवृत्त एसके प्रसाद की पेंशन में एक प्रतिशत की कटौती दो साल तक की जाएगी। इस निर्णय पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सहमति भी ली गई थी।
यही कार्रवाई अब चर्चा में है कि गंभीर कदाचार के आरोप साबित होने के बाद दंड के तौर पर सिर्फ 1% पेंशन कटौती क्यों तय की गई।
