MAHASAMUND PRINCIPAL SUSPENDED: प्राचार्य समेत तीन कर्मचारी सस्पेंड! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHASAMUND PRINCIPAL SUSPENDED: Three employees, including the principal, suspended!

 

 

MAHASAMUND PRINCIPAL SUSPENDED: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान में अनियमितता और शासकीय राशि की गड़बड़ी मामले में DPI ने बड़ी कार्रवाई  करते हुए प्रभारी प्राचार्य उमा ठाकुर और सहायक ग्रेड-2 नारायण प्रसाद निर्मलकर और अकील मोहम्मद खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निर्मलकर के खिलाफ यह आरोप है कि उन्होंने जुलाई 2024 में वेतन भत्तों में बेतहाशा इजाफा करके वेतन देयक के जरिए कोषालय से रुपये निकाले और बांटे।

साथ ही, मई 2025 से जनवरी 2026 तक के नियमित वेतन देयकों में मूल वेतन और भत्तों की रकम को ऑनलाइन बिल बनाकर बढ़ाया और ई-बिल से भुगतान करवाया।

आदेश के मुताबिक, यह फ्रॉड, सरकारी नियमों की अनदेखी और मिलीभगत के जरिए सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का मामला है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related