CHHATTISGARH: एबर्टे यूनिवर्सिटी  स्कॉटलैंड के प्रतिनिधिमंडल ने किया आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय रायपुर का दौरा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH: A delegation from Abertay University, Scotland, visited ISBM University, Raipur.

 

CHHATTISGARH: आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय, रायपुर में 16 सितंबर को स्कॉटलैंड की प्रतिष्ठित एबर्टे यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल का गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। यह दौरा “साझेदारी, ज्ञान-साझाकरण और बेहतर भविष्य के लिए अवसरों का सृजन” की भावना के अनुरूप वैश्विक अकादमिक सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

प्रतिनिधिमंडल में एबर्टे यूनिवर्सिटी, स्कॉटलैंड की (ग्लोबल एंगेजमेंट) सुश्री क्लेयर मैकेचन तथा लंदन के स्टाफ गवर्नर, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर एवं अकाउंटेबल ऑफिसर श्री इयान व्हाइटहेड शामिल रहे।

विश्वविद्यालय परिसर में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत कुलाधिपति डॉ विनय एम अग्रवाल, डॉ आदेश वर्मा, कैम्पस डायरेक्टर, डॉ त्रिलोक बाग कुलपति डॉ. आनंद महलवार, कुलसचिव एवम अन्य प्राध्यापकों ने आत्मीयता एवं गर्मजोशी के साथ किया।

विश्वविद्यालय की अकादमिक एवं शोध सुविधाओं का अवलोकन के दौरान एबर्टे यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, ड्रोन वकशॉप तथा विभिन्न शैक्षणिक विभागों का भ्रमण किया। उन्होंने शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों से संवाद कर यहां संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्ध अधोसंरचना, शिक्षण-अधिगम की प्रक्रियाओं तथा विद्यार्थियों के लिए संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं विकासात्मक पहलों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग को लेकर एक विशेष बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में उच्च शिक्षा, ज्ञान-विनिमय, वैश्विक अकादमिक अनुभवों की साझेदारी तथा विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसरों के सृजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सार्थक एवं दीर्घकालिक वैश्विक साझेदारी विकसित करने में साझा रुचि व्यक्त की।

 

अपने संबोधन में एबर्टे यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, संस्थागत विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के उत्साह को उल्लेखनीय बताते हुए भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान-विनिमय, अकादमिक संवाद एवं सहयोग के नए अवसरों को मजबूत करने में रुचि व्यक्त की।

इस अवसर पर वि.वि. के कुलाधिपति डॉ. विनय अग्रवाल के द्वारा एबर्टे यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। उन्होने कहा कि प्रतिनिधिमंडल का यह शैक्षणिक दौरा आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय अकादमिक साझेदारी को विस्तार देने, ज्ञान के वैश्विक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। साथ ही कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

यह दौरा सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान वि.वि. के सभी प्राध्यापक एवम समस्त कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related