CG GST VIBHAG : 42 निरीक्षकों का चयन रद्द, पुराने पद पर लौटेंगे …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG GST VIBHAG : Selection of 42 inspectors cancelled, will return to old post…

रायपुर। छत्तीसगढ़ GST विभाग में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों को अब अपने पुराने पद पर लौटना होगा। 2021 और 2022 में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए लिपिक पद से वाणिज्यिक कर निरीक्षक बनाए गए कर्मचारियों का चयन अब रद्द कर दिया गया है।

SAUDI ARABIA EMERGENCY ALERT: मक्का में इमरजेंसी अलर्ट! 

दरअसल, भर्ती परीक्षा को लेकर शिकायतों के बाद जांच कराई गई थी। जांच में उत्तर-पुस्तिकाओं में कई चयनित अभ्यर्थियों के एक जैसे जवाब, मॉडल आंसर से मिलते-जुलते उत्तर और गणित के कुछ सवालों में बिना रफ वर्क के सीधे उत्तर लिखे जाने जैसी गड़बड़ियां सामने आईं।

डॉ. खूबचंद बघेल की जीवनी पर पूछे गए निबंध के जवाबों में भी कुछ अभ्यर्थियों के उत्तर एक जैसे पाए जाने की बात जांच में सामने आई।

मामला यहीं नहीं रुका। जांच के दौरान परीक्षा केंद्र की उपस्थिति पंजी नहीं मिली। यानी परीक्षा में वास्तव में कौन-कौन अभ्यर्थी शामिल हुए थे, इसका मूल रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं था। परीक्षा की समेकित अंक तालिका भी तैयार नहीं की गई थी, जिससे मेरिट सूची तैयार करने का आधार स्पष्ट नहीं हो सका।

जांच में यह भी पाया गया कि उत्तर-पुस्तिकाओं में ऐसी कोडिंग व्यवस्था नहीं थी, जिससे कॉपी जांचते समय अभ्यर्थी की पहचान छिपी रहे। कुछ अभ्यर्थियों की कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन भी हुआ और इसके बाद उनके अंक बढ़ने की बात सामने आई। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में चयन समिति से जुड़े अधिकारी भी शामिल थे।

इसके अलावा आरक्षण रोस्टर के अनुसार पदों का वर्गवार निर्धारण नहीं किए जाने और परीक्षा सामग्री के रिकॉर्ड में भी अंतर मिलने की बात जांच रिपोर्ट में कही गई है।

इन निष्कर्षों के आधार पर राज्य कर आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने 2021 और 2022 की परीक्षा तथा उससे हुए चयन को रद्द कर दिया है। आदेश के मुताबिक 42 कर्मचारियों को वाणिज्यिक कर निरीक्षक पद से हटाकर उनके मूल लिपिक पद और मूल पदस्थापना पर वापस भेजा जाएगा।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related