CG GANESH FESTIVAL: मंत्री रामविचार नेताम ने की भगवान श्री गणेश की स्थापना! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Ganesh Festival: Minister Ramvichar Netam performed the installation of Lord Shri Ganesh!

 

 

 

रायपुर, 14 सितम्बर 2026 गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री  रामविचार नेताम के अपने शासकीय निवास परिसर, अटल नगर नवा रायपुर में आज भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ स्थापना एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मंत्री  रामविचार नेताम ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश रिद्धि-सिद्धि और बुद्धि के देवता हैं तथा उनका आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लेकर आए।

मंत्री  नेताम ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से बाधाओं को दूर कर सुख, शांति, समृद्धि और सफलता प्रदान करें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related