CG RELIGIOUS CONVERSION: धर्मांतरण के मुद्दे पर नेताम के प्रहार से गरमाई सियासत!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Religious Conversion: BJP vs. Congress on religious conversion!

 

 

 

CG RELIGIOUS CONVERSION: छत्तीसगढ़ में आदिवासी इलाकों में धर्मांतरण का मुद्दा सियासत का केंद्र बना हुआ है।वही सरकार ने धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पास किया है। कानून में धर्म परिवर्तन को लेकर कई कड़े प्रावधान किए गए हैं, लेकिन कानून बनने के बाद भी बहस खत्म नहीं हुई।

इसी बीच वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने सीधे कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी धर्मांतरण को लेकर कभी गंभीर नहीं रही।

उनका दावा है कि कांग्रेस की अप्रोच हमेशा सॉफ्ट रही, जबकि बीजेपी इस मुद्दे पर मुखर रही है, लेकिन नेताम ने सिर्फ बीजेपी की तारीफ नहीं की। उन्होंने धर्मांतरण रोकने के काम का श्रेय RSS को भी दिया।

वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने कांग्रेस पर ही सवाल खड़े कर दिए। नेताम का बयान सामने आया तो कांग्रेस ने धर्मांतरण के सवाल का जवाब देने के बजाय RSS को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अरविंद नेताम के बयान पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार किया, लेकिन RSS पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस के हमले के बाद बीजेपी ने अरविंद नेताम के बयान को अपने पक्ष में इस्तेमाल करने में देर नहीं लगाई।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा अरविंद नेताम ने बिलकुल सही कहा है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने धर्मांतरण को खुला समर्थन दिया और इसके पीछे वोट बैंक की राजनीति काम करती रही। सरकार का दावा है कि बीजेपी छत्तीसगढ़ की डेमोग्राफी बदलने के पक्ष में नहीं है और षड्यंत्रपूर्वक कराए जाने वाले धर्मांतरण को रोकना जरूरी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related