JUNIOR ASIA CUP HOCKEY: After the women, the men’s junior team also wins the title!
JUNIOR ASIA CUP HOCKEY: एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 में विमेंस टीम की खिताबी हैट्रिक के बाद मेंस टीम ने भी लगातार चौथी बार खिताब आपने नाम कर लिया।
लड़कों की टीम ने फाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से रौंद दिया। इस जीत के साथ टीम ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
इससे पहले भारतीय टीम 2015, 2023 और 2024 में चैंपियन बन चुकी है।
फाइनल में भारत के लिए कप्तान अनमोल एक्का और अजीत यादव ने पहले क्वार्टर में गोल दागे। इसके बाद प्रभदीप सिंह ने दूसरे क्वार्टर में एक और गोल किया। दूसरे क्वार्टर में ही साउथ कोरिया का भी खाता खुला।
अजीत यादव ने 9वें मिनट, अनमोल एक्का ने 13वें, प्रभदीप सिंह ने 21वें और आयुष मोर्या ने 50 मिनट में गोल किया। साउथ कोरिया के लिए ली मिन्ह्योक ने 54वें मिनट में गोल दागर अंतर को कम किया।
