CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies!

रायपुर। हथबंद के स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में एक दर्दनाक हादसे ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल का मुख्य लोहे का गेट अचानक गिर गया और इसकी चपेट में आने से 7 साल के शिवम यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शिवम तीज पर्व पर रतनपुर से अपने परिजनों के साथ हथबंद आया था। हादसे की सूचना मिलते ही सिमगा एसडीएम अतुल शेटे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

हादसे के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के मुख्य गेट का कॉलम करीब तीन महीने से जर्जर था और गेट महज एक पट्टी व कील के सहारे टिका हुआ था। इसके बावजूद समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई।

परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 50 हजार रुपये की अंतरिम सहायता दी गई है। वहीं, शाला प्रबंधन की ओर से 20 हजार रुपये की सहायता राशि भी दी गई।

स्थानीय लोगों ने पूरे मामले में शाला प्रबंधन की जिम्मेदारी तय करने और लापरवाही के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...