BHILAI NAGAR NIGAM : लॉटरी में कई बड़े पार्षदों के वार्ड आरक्षित, अब नए ठिकाने की तलाश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHILAI NAGAR NIGAM : Wards of many big councillors reserved in lottery, now looking for new place

दुर्ग। भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों का आरक्षण होते ही चुनावी गणित पूरी तरह बदल गया है। कला मंदिर में कलेक्टर, निगम आयुक्त और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लॉटरी सिस्टम से वार्डों का आरक्षण तय किया गया। खास बात रही कि पर्चियां स्कूली छात्र-छात्राओं से निकलवाई गईं।

आरक्षण की घोषणा होते ही कई चर्चित पार्षदों के सामने अब अपने मौजूदा वार्ड से चुनाव लड़ने का रास्ता बंद हो गया है।

CG VIRAL VIDEO : टीचर की रील वायरल, स्कूल में ‘बीड़ी जलई ले’ पर डांस

दिग्गजों के वार्ड आरक्षित, समीकरण बदले

आदित्य सिंह, दया सिंह और विनोद सिंह के वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित हो गए हैं। जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव और सभापति गिरधर बंटी के वार्ड सामान्य महिला के खाते में चले गए।

वहीं सेक्टर-6 के साकेत चंद्राकर, हुडको के सीजू एंथोनी और सेक्टर-7 के लक्ष्मीपति राजू के वार्ड भी महिला आरक्षण में आ गए।

पूर्व विधायक के पुत्र और पार्षद संदीप निरंकारी का वार्ड एससी आरक्षित हुआ है। मन्नान गफ्फार खान का वार्ड महिला और विधायक रिकेश सेन का वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है।

यानी अब इन नेताओं को टिकट के लिए दूसरे वार्ड तलाशने पड़ सकते हैं।

70 वार्डों में ऐसा रहा आरक्षण

एसटी : 3 वार्ड
एससी and: 9 वार्ड
ओबीसी : 15 वार्ड
ओबीसी महिला : 8 वार्ड
सामान्य : 24 वार्ड
सामान्य महिला : 11 वार्ड

एसटी के वार्ड 52 और 62, जबकि 61 एसटी महिला है।
एससी में 1, 5, 9, 32, 36, 51 और महिला आरक्षित 8, 43, 69 शामिल हैं।

ओबीसी के वार्ड 2, 3, 4, 10, 19, 21, 27, 39, 40, 42, 44, 46, 49, 56 और 68 हैं।

ओबीसी महिला में 6, 7, 26, 37, 38, 45, 54 और 66 शामिल हैं। सामान्य महिला के लिए 11, 12, 15, 23, 24, 29, 35, 47, 48, 63 और 70 आरक्षित किए गए हैं।

महापौर नीरज पाल ने प्रक्रिया को पारदर्शी बताया, लेकिन एसटी-एससी जनसंख्या के आंकड़ों को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की बात कही। भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने भी जनसंख्या के आधार को लेकर आपत्ति का जिक्र किया।

अब आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों के सामने टिकट वितरण का नया गणित खड़ा हो गया है। कई मौजूदा पार्षदों को अपना वार्ड बदलना पड़ सकता है और नए चेहरों के लिए भी रास्ता खुल गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POLICE TRANSFER: 7 निरीक्षकों का हुआ तबादला!

Raipur Police Transfer: 7 Inspectors Transferred!     RAIPUR POLICE TRANSFER: राजधानी...

CG TRANSFER BREAKING : 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले!

CG TRANSFER BREAKING : 57 Tehsildars-Naib Tehsildars changed! रायपुर। छत्तीसगढ़...