IMRAN KHAN HOSPITAL : इमरान खान को जेल वापस भेजा गया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IMRAN KHAN HOSPITAL : Imran Khan sent back to jail

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल से वापस अडियाला जेल भेज दिया गया है। 6 डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की और कहा कि फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती रखने की जरूरत नहीं है।

इमरान को गुरुवार देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचते ही सुरक्षा बढ़ा दी गई, लाइटें बंद कर दी गईं और स्टाफ के मोबाइल फोन तक जमा करा लिए गए।

CHHATTISGARH : 23 साल बाद फिर खुला 2003 PSC भर्ती का मामला

इधर, इमरान के वकील ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन ने उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने नहीं दिया। वहीं उनकी मेडिकल रिपोर्ट में ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव, तेज धड़कन और मानसिक तनाव जैसी चिंताएं सामने आने की बात कही गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने इमरान की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बनाने का आदेश दिया है। इसमें उनकी बहन डॉ. उजमा खान और निजी डॉक्टर को भी शामिल किया जाएगा। अब इस बोर्ड की रिपोर्ट पर नजर रहेगी कि इमरान का इलाज जेल में संभव है या उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related