CG ED Raid: ED raids Congress leader Ramgopal Agrawal’s house!
CG ED RAID: छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सुबह- सुबह छापा मारा है। यह कार्रवाई कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है।
जानकारी के अनुसार ED की टीम दो अलग-अलग गाड़ियों में सुरक्षा बलों समेत करीब आठ सदस्यों की टीम रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर पहुंची। सुबह से चल रही कार्रवाई के दौरान टीम घर के अंदर दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है।
ED टीम की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बरामदगी या जांच से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी
ताजा जानकारी मिल रही है की कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ही ठिकानों पर नहीं, बल्कि उनके करीबी जीडी लॉजिस्टिक के संचालक अनूप अग्रवाल के रविनगर स्थित घर और दफ्तर समेत चार ठिकानों पर ED छापामार कार्रवाई कर रही है.
वही रामगोपाल अग्रवाल के भतीजे प्रतीक अग्रवाल के धमतरी आवास पर भी छापा मारा है. इस कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय के दर्जनभर अधिकारी और पुलिस के जवान शामिल हैं.
