RAIPUR CAR MURDER CASE : Accused of murder by car surrenders
रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में परमजीत रणगण्ही की कार चढ़ाकर हत्या के मामले में फरार आरोपी भरत मंगनानी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को टाटीबंध के गुरुद्वारा के पास परमजीत और भरत के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद भरत ने तेज रफ्तार कार परमजीत पर चढ़ा दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया था। पुलिस की लगातार दबिश और कार्रवाई के बीच उसने 18 अगस्त को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
