RAIPUR CRIME: कलयुगी पिता नाबालिग बेटी से 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CRIME: Father rapes minor daughter for two years; arrested!

 

 

RAIPUR CRIME: राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और उसकी उम्र-पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेजों से अस्पताल में प्रसव कराने के मामले में  पुलिस ने पीड़िता के पिता और बुआ समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने वर्ष 2023 में अमलीडीह स्थित एक रिश्तेदार के घर में जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

पीड़िता गर्भवती हो गई, लेकिन डर के कारण उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।

पीड़िता ने जब गर्भवती होने की जानकारी अपनी बुआ को दी तो बात उसके पिता तक पहुंची। पुलिस का आरोप है कि इसके बाद पिता गर्भपात की दवा लेकर आया। बुआ की मदद से पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे दवा खिलाई गई। इससे उसका गर्भपात हो गया।

पुलिस के अनुसार, कुछ समय बाद पिता ने फिर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वर्ष 2025 में वह दोबारा गर्भवती हो गई।

गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद पिता पीड़िता को एक महिला के घर लेकर गया। वहां से उसे दूसरी महिला के घर भेज दिया गया। वह करीब 2 महीने तक वहां रही।

आरोप है कि इसी दौरान उसकी असली उम्र छिपाकर उसे बालिग और विवाहित बताया गया। फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे रायपुर के डंगनिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में ऑपरेशन से पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया।

पुलिस के मुताबिक, बच्चे के जन्म के बाद नवजात को पीड़िता के पिता और अन्य आरोपियों की मौजूदगी में किसी दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया गया। इस दौरान पीड़िता से कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने डर और दबाव के कारण इन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे। प्रसव के बाद उसे करीब 15 दिन तक महिला के घर रखा गया। इसके बाद उसका पिता उसे वापस अपने घर ले गया।

पीड़िता ने 17 अगस्त 2026 को न्यू राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जांच के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। अब फर्जी दस्तावेज तैयार करने, अस्पताल में भर्ती कराने, पीड़िता की उम्र और पहचान छिपाने तथा नवजात को दूसरे व्यक्ति को सौंपने से जुड़े पूरे मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related