INDIA ELECTION SYSTEM : Trump wants voting in America on the lines of India!
रायपुर. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनाव सिस्टम का हवाला देते हुए अमेरिका में वोटिंग के लिए वैध फोटो ID अनिवार्य करने की मांग फिर दोहराई है।
ट्रंप ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव में 64.6 करोड़ मतदाताओं ने वोट किया और हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी था।
CG BHARATMALA EXPRESSWAY : करोड़ों की सड़क, पहली बारिश में दरारें!
ट्रंप अब SAVE America Act को जल्द पास कराने का दबाव बना रहे हैं। प्रस्तावित कानून के तहत अमेरिका में वोटर रजिस्ट्रेशन के समय नागरिकता का प्रमाण और मतदान के दौरान वैध फोटो ID जरूरी करने का प्रावधान है।
हालांकि अमेरिका में अभी पूरे देश में एक जैसा वोटर ID नियम नहीं है। अलग-अलग राज्यों में पहचान की शर्तें अलग हैं।
डेमोक्रेट्स और कई नागरिक संगठन आशंका जता रहे हैं कि सख्त ID और नागरिकता दस्तावेजों की अनिवार्यता से योग्य मतदाताओं के लिए वोट डालना मुश्किल हो सकता है। वहीं रिपब्लिकन इसे चुनावी सुरक्षा के लिए जरूरी बता रहे हैं।
यानी भारत के चुनाव सिस्टम का हवाला देकर ट्रंप ने अमेरिका में नई चुनावी बहस छेड़ दी है।
